अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में दो माह तक चलने वाली ’’निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन योजना’’ ’’नयी दिशा-2025’’ शुरू

विपरित परिस्थितियों में आगे बढ़ते रहें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदमो में होगी-डा.सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यश वेंक्टेश्वरा समूह

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में बोर्ड परीक्षा के उत्तीर्ण एवं ग्रेजुऐशन युवाओं को आगे भविष्य के लिए सशक्त कैरियर विकल्प चुनने की शानदार निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन योजना ’’नयी दिशा-2025’’ का शुभारम्भ हो गया। आगामी साठ दिनो तक चलने वाली इस शैक्षणिक परामर्श योजना के तहत देश के जाने-माने कैरियर विशेषज्ञ पश्चिमी यूपी के दसवीं/बारहवीं एवं ग्रेजुएशन युवाओ को विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ सिविल सर्विसेज, डिफेन्स सर्विसेज, पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाओ समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी एवं चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता समेत महत्वपूर्ण जानकारी निशुल्क प्रदान करेंगे।

इन्होंने किया दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभः 

शनिवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में आयोजित महत्वाकांक्षी निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन योजना ’’नयी दिशा-2025’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यश डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष पाण्डेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यश डा. मधु चतुर्वेदी आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने दी यह जानकारीः 

वेंक्टेश्वरा की निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन योजना ’’नयी दिशा-2025’’ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति विख्यात कैरियर कोच एवं राष्ट्रीय प्रेरकवक्ता डा. राजीव त्यागी ने बताया कि साठ दिनों तक चलने वाली इस शानदार निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन योजना ’’नयी दिशा’’ से पश्चिमी यूपी विशेष रूप से मेरठ, मुरादाबाद मण्डल के दसवीं/बारहवीं एवं ग्रेजुएशन युवाओं को एक स्थायी सम्मानित एवं सशक्त कैरियर विकल्प चुनने मे मदद मिलेगी। देश भर के दो दर्जन से अधिक कैरियर विशेषज्ञ आने वाले साठ दिनों में युवाओ को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन के लिए आवश्यक योग्यता एवं तैयारी के लिए ’’महत्वपूर्ण टिप्स’’ निशुल्क प्रदान करेंगे।

ये लोग रहे मौजूदः 

इस अवसर पर डीन एकेडेमिक डा. राजेश सिंह, डा. लक्ष्मण सिंह रावत, डा. एसएन साहू, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. योगेश्वर सिंह, डा. सुमन कुमारी, डा. टीपी सिंह, डा. आशुतोष, डा. ओमप्रकाश, डा. ज्योति सिंह, डा. अनिल जयसवाल, डा. अश्विनी सक्सेना, डा. सौरभ मित्रा, मारूफ चौधरी, मार्केटिंग निदेशक तरुण काम्बोज, अरुण गोस्वामी, जनसंपर्क अधिकारी डा. ऋषिराम गुप्ता, सचिन कुमार, शौमिक बनर्जी  एवं मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, प्रीतपाल आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!