अमरोहाउत्तरप्रदेश

भारत विकास परिषद मैत्री शाखा अमरोहा की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ 

अमरोहा में शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सुंदर स्वागत गीत  किया प्रस्तुत

समीर खंडेलवाल
अमरोहा भारत विकास परिषद मैत्री शाखा अमरोहा का भव्य अधिष्ठापन समारोह का आयोजन नगर के निशा पैलेस बेंक्वेट हॉल में किया गया। प्रान्तीय पदाधिकारियों नितिन दालभ, जगन्नाथ चावला, नीरज मित्तल एवं अजय कट्टा  के करकमलों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के बाद ममता दलेला व आरोही सक्सेना ने वंदे मातरम गाया। इसके बाद संदीप मालीवाल ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया व शाखा के सदस्यों द्वारा प्रान्तीय पदाधिकारियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया। शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद शाखा की नवीन  एवं नए सदस्यों को अपने दायित्व की शपथ दिलाई गई जिसमें अध्यक्ष नीरज माहेश्वरी, सचिव मनुकमल,कोषाध्यक्ष अरुण रस्तोगी, महिला सहभागिता के लिए वर्षा माहेश्वरी ने शपथ ग्रहण की। शाखा में पहली बार एक महिला प्राथमिक सदस्य के रूप में सम्मिलित श्रीमती चारु शर्मा  एवं अन्य नवीन सदस्य डॉ मनीष टंडन,डॉ मयंक अरोड़ा,,विनोद भार्गव,दीपक बंसल,संयम जैन, रवि माहेश्वरी आदि ने भी सदस्यता शपथ ली। इसके बाद सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन संदीप मालीवाल ने किया। छात्राओं की प्रस्तुति को सराहते हुए डॉ कावेरी सक्सेना ने उन्हें किट दे कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अतुलकिशोर सक्सेना, सचिव अनुपम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल माहेश्वरी, महिला संयोजिका शिल्पा माहेश्वरी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी व पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। सभा में नितिन दालाभ एवं जगन्नाथ चावला जी ने आगामी सत्र में शाखा विस्तार व अन्य कार्यक्रमों के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। सभा के समापन में नीरज माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  प्रमोद गुप्ता, अजय चतुर्वेदी, प्रबोध रस्तोगी, कपिल अग्रवाल, इंद्रमोहन गुप्ता,  अंकित अग्रवाल, विशाल गर्ग, समीर खंडेलवाल आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!