Uncategorized

पत्रकारों को कोविड काल में स्थगित रेल भाड़े में छूट बहाल कराने की मांग

उ.प्र, मान्यता प्राप्त समिति ने अमरोहा में सांसद कंवर सिंह तंवर से की मुलाकात

 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा  । उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने कोविड काल में स्थगित रेल भाड़े में छूट को बहाल करने की मांग को लेकर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद कंवर सिंह तंवर को सौंपा।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह ने दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव झनकपुरी में स्थित फार्म हाउस पर सांसद कंवर सिंह तंवर से भेंट की। उनको पत्रकारों की समस्याओं से रुबरु कराते हुए कहा कि कोविड काल में स्थगित की गई मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल किराए में छूट आदि की सुविधाएं बहाल करने के संबंध में पत्रकार संगठनों द्वारा बार-बार अनुरोध किया जा रहा है। उनसे इस संबंध में रेल मंत्री से वार्ता कर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हित में रेल टिकट में छूट की सुविधा बहाल करने की मांग की।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक/कोषाध्यक्ष तुलाराम ठाकुर, सचिव डा. तारिक़ अज़ीम, वरिष्ठ सदस्य जिला कार्यकारिणी परवेज़ सहारा आदि मान्यता प्राप्त पत्रकार उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!