अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जुबिलेंट के सहयोग से दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों को दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण, बताए बचाव के तरीके

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की सीएसआर टीम द्वारा अग्निशमन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों को आग बुझाने के तात्कालिक  घरेलू उपायों के संबंध में मॉक ड्रिल कराकर जानकारी दी गई। ग्रामीणों को समझााया कि यदि सूझबूझ से काम लिया जाए तो आग पर तत्काल काबू पाया जा सकता है। 

शुक्रवार को सीएसआर के कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी कमलेश मिश्र अपनी टीम के संग गजरौला विकासखंड क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर पहुंचे। यहां सीएफओ कमलेश मिश्र ने ग्रामीणों को बताया कि अक्सर आग लगने की घटनाएं लापरवाही की वजह से ही होती हैं। इसलिए हमें मिट्टी का तेल (केरोसिन), गैस सिलिंडर, लकड़ी का चूल्हा, लालटेन आदि का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने मॉक ड्रिल कराकर आग बुझाने के देसी उपायों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निशमन यंत्रों के साथ ही घर में रखे बालू से भी आग पर काबू पाया जा सकता है। चूंकि गांवों में कच्चे और छप्परनुमा घर और पशुशालाएं होती हैं। इसलिए ग्रामीणों को अपने घर में बालू अवश्य रखना चा​हिए। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने पर दमकल की गाड़ी से पानी की बौछार करने का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, शांति स्वरूप सिंह, श्रेया वर्मा, बूंदी सिंह, नवनीत सिंह, मोनू, नूर मसीह, राहुल कुमार, खमानी सिंह के साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम के एलएएम सुभाष सिंह, मुकेश कुमार, निशांत कौशिक, सुरेश कुमार अरुण पाल आदि भी रहे। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सवालों के जवाब भी दिए। वहीं, सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि शनिवार को फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा गांव नवादा में आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!