निराश्रित पशुओं के लिए वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में बनेगा आश्रय स्थल, अगले माह आएंगीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी
पर्यावरणविद पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इस पुनीत कार्य के लिए की समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि की प्रशंसा


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। आज श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डा राजीव त्यागी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, विख्यात पर्यावरणविद एवं अनाश्रित जीव जंतुओं के लिए काम करने वाली विश्व की नामचीन संस्था “पीपल फॉर एनिमल” की अध्यक्षता, भाजपा नेत्री मेनका गांधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की। डा. राजीव त्यागी ने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा कुलाधिपति डा सुधीर गिरी के प्रभावी दिशा निर्देशन में जीव जंतुओं के कल्याण एवं अनाश्रित पशुओं की देखरेख ,सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में उनसे विस्तार से चर्चा की। डा. राजीव त्यागी ने उन्हें बताया कि श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय बेजुबान निराश्रित जीवो के लिए अपने विश्वविद्यालय में एक “सेल” की स्थापना करने जा रहा है। जिसमें सड़क पर घूमने वाले जीवों गाय, भैंस, सांड , कुत्तों आदि के लिए आश्रय एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। मेनका गांधी ने वेंकटेश्वरा समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेंक्टेश्वरा की अपने शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों के साथ-साथ निराश्रित जीव जंतुओं के लिए यह एक अच्छी पहल होगी। इसके लिए “पीपल फॉर एनिमल” संस्था उनका आभार व्यक्त करती है। अगले माह मई में उनकी अंतरराष्ट्रीय “संस्था पीपल फॉर एनिमल” की एक यूनिट वहां स्थापित कर बेजुबान जानवरों के लिए एक आश्रय गृह बनाया जाएगा।
“वेंकटेश्वर समूह के अध्यक्ष डां. सुधीर गिरि ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंंत्री मेनका गांधी बेजुबान जीवो के लिए काफी पुनीत कार्य कर रही हैं। उनके इस मिशन में वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय उनके साथ है। प्रतिकुलाधिपति डा राजीव त्यागी ने कहा कि *पीपुल फॉर एनिमल”संस्था की एक “एक्टिव सेल” हम अपने वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में स्थापित करने जा रहे हैं। जिससे पश्चिमी यूपी विशेष रूप से मेरठ/ मुरादाबाद मंडल के बेजुबान जीवो के लिए हम अपने विश्वविद्यालय की तरफ से उनके संरक्षण एवं स्वास्थ्य के लिए कुछ कर पाएं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो कृष्णकांत दवे , कुलसचिव पीयूष पांडे, एनिमल लवर संस्था के रोहन त्यागी, कशिश त्यागी, डीन एकेडमिक्स डा. राजेश सिंह , जनसंपर्क अधिकारी डा.ऋषिराम गुप्ता, सचिन, मेरठ परिसर से डा प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।



