अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

बच्चों को दाखिला दिलाने से पहले, जांच ले शिक्षण संस्थान का वजूदः मनमोहन सिंह सैन

जूम एप पर हुई आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 251 वीं बैठक 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा / नई दिल्ली। ​रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन की अध्यक्षता में और राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर के संचालन में जूम ऐप पर हुई आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 251 वीं बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि आज के  युग में जितना कठिन कार्य अच्छी शिक्षा ग्रहण करना है। उससे भी अधिक अच्छे संस्थान का चयन करना।  हम सबको अपने बच्चों को कालेज  में दाखिला दिलाने से पूर्व अपने परिचितों तथा स्वयं कॉलेज में जाकर जांच पड़ताल कर पूर्ण संतुष्टि के  बाद ही बच्चों को दाखिला दिलाना चाहिए। साथ ही अपनी आय के अनुसार ही स्कूल को प्राथमिकता दें,  ना कि दिखावे में होड़ में पढ़ाकर आमदनी से ज्यादा खर्च करें। इससे भविष्य में परिवार के ऊपर परेशानी के बादल मंडरा सकते है।

राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि पदाधिकारियों तथा सदस्यों को अनुशासन का पालन स्वयं करना चाहिए तथा दूसरों को भी अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करना चाहिए। यदि कोई भी अनुशासनहीनता करेगा तो ट्रस्ट से बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य किया जाएगा।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.श्रीओम ने कहा कि सच्ची समाज सेवा करने के लिए ट्रस्ट का मजबूत होना आवश्यक है और ट्रस्ट को मजबूत बनाने के लिए अधिक अधिक सदस्यों को सदस्य बनाकर ट्रस्ट को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है।

शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों पर कोई भी कोर्स थोपने के बजाय उनकी रुचि के अनुरूप ही पाठ्यक्रम में दाखिला दिलाने के सदैव ही सकारात्मक परिणाम मिलते है

राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने 31मई  को राष्ट्रीय कार्यकारणी  बैठक गुना मध्यप्रदेश में करने का प्रस्ताव रखा  जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया

मांगेराम सैन ने ट्रस्ट की नई योजनाओ जिसमें कि मात्र 30 रुपए प्रतिमाह देकर कोई भी सैन समाज का व्यक्ति सदस्यता लेकर ट्रस्ट की लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है सभी से अपने अपने परिवार को इस योजना शामिल कर सदस्यता ग्रहण कराने की अपील की।

इस अवसर पर सर्व श्रीराजेंद्र कुमार, सुधीर कुमार,देवीशरण, आर. वी.वर्मा,रामदयाल दशोरे,राजकुमार गवली,बेनी प्रसाद,नरेश सैन,सविता खड़ांगले,घनश्याम ठाकुर,करनदीप ,रघुवीर शरण ,सुंदर सिंह सैन,सुनील सैन, युवराज सैंदा आदि शामिल रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!