अमरोहाउत्तरप्रदेश

बालाजी धाम मंदिर में बालाजी का किया स्वर्ण श्रृंगार 

विशाल भंडारे का आयोजन ‌ और रात में किया गया विशाल जागरण

समीर खंडेलवाल 

अमरोहा।  बालाजी भक्त मंडल ट्रस्ट ‌ की ओर से पुष्कर नगर बालाजी धाम मंदिर में पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को हनुमान जयंती के दिन श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार किया गया और महा आरती की गई। इसके उपरांत बालाजी महाराज को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।  दोपहर में बालाजी का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि में बालाजी के का विशाल जागरण किया गया। जिसमें काफी संख्या में धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उसके बाद भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संजीव कुमार अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नवीन जिंदल, रोहित अग्रवाल, सारिततका अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, अंकित कुमार, अंशु, सिम्मी, रीता,अंजलि, मानसी, साधना सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!