अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा में जिला जज, डीएम एवं एसपी ने किया जिला कारागार बिजनौर का निरीक्षण

अधिकारियों ने कैदियों से वार्ता कर सुनीं उनकी समस्याएं, जेलकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा/बिजनौर। अमरोहा के जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार बिजनौर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक,मेस,जेल परिसर की साफ सफाई आदि देखी। साथ ही कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जेलकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
मंगलवार को अमरोहा के जिला जज जरीफ अहमद, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा जिला कारागार बिजनौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारीगण द्वारा जिला कारागार की महिला/पुरुष बंदियों के अस्पताल व बैरकों को सघनता से चेक किया गया। मेस में भोजन की गुणवत्ता व जेल परिसर की साफ सफाई का जायजा लेकर बीमार कैदियों को बेहतर उपचार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया । तदोपरांत बंदियों को बुलाकर बारी बारी से वार्ता कर उनकी समस्याएं पूछी गईं। समस्या के संबध में संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिला कारागार में मिलाई करने आए लोगो को कोई समस्या ना हो तथा कैदियों की सुरक्षा को मुस्तैद रहने के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान जनपद बिजनौर के भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!