’विम्स’’ के 2022-23 बैच एमबीबीएस के लिए ’’व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा समूूह के चिकित्सा शिक्षा संस्थान ’’वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (विम्स) के एमबीबीएस (2022-2023) बैच के छात्र-छात्राओ के लिए संस्थान की ओर से ’’व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान प्रबन्धन ने डीन मेडिकल एवं अन्य चिकित्सकों ने मेडिकल स्टूडेंट्स को देश सेवा के साथ-साथ मरीजों का बेहतर उपचार एवं ’’निस्वार्थ बेस्ट केयर’’ की शपथ दिलायी गई।
शनिवार को श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाक्टर सीवी रमन सभागार में आयोजित ’’व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि के प्रमुख सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोडा, डाक्टर संजीव भट् आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। छात्र-छात्राओ ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बाँध दिया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को कई केन्द्रीय स्वास्थ्य संस्थान एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ’’वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल काॅलेज योजना’’ से देश की स्वास्थ्य सेवाओं को नये पंख लगे हैं। आज भारत पूरी दुनिया को चिकित्सा उपकरण, वैक्सीन एवं अन्य चिकित्सीय सेवायें प्रदान कर रहा है। ये बढ़ते एवं बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर है। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, एमएस डाक्टर आईबी राजू, डाक्टर अतुल वर्मा, डाक्टर बीबी बोरा, डाक्टर साची अहलावत, डाक्टर बीएस त्यागी, डाक्टर सीमा गुप्ता, डाक्टर राहुल, डाक्टर शिवम, डाक्टर मोनिका, डाक्टर बिजेन्द्र सिंह, डाक्टर अजय पाल सिंह, डाक्टर बीए सिंह, डाक्टर हबीब, डाक्टर अमरीतेश, डाक्टर सोम शेखर शर्मा, डाक्टर अभय भटनागर, डाक्टर मोहित, डाक्टर नेहा, मेरठ परिसर से प्रताप एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








