अमरोहाउत्तरप्रदेश

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में पौधारोपण का किया आह्वान

जूम एप पर हुई ट्रस्ट की 262 वीं बैठक में ग्लोबल वार्मिंग पर व्यक्त की गई चिंता 

मनमोहन सिंह सैन

अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। आरके छानीवाल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय संस्थापक एमएसठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन के संचालन में हुई बैठक में ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त की गई।

मुख्य वक्त युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर शरण ने कहा कि सभी को आपसी विवादों का हल कोर्ट कचहरी में जाकर पैसा तथा समय बर्बाद करने के बजाए सम्मानित व्यक्तियों के माध्यम से निपटाने का प्रयास करना चाहिए।

राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने सभी को योग करने के फायदों से अवगत कराया। सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ शरीर तथा स्वस्थ मस्तिष्क के लिए लिए योगासन करने की सीख दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने सभी से छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं आदि कर ट्रस्ट की योजनाएं लोगों को बताकर ट्रस्ट से जोड़ने पर पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मांगेराम सैन ने संगठन में पारदर्शिता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बात कही। कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम सबकी मजबूती संभव है।

राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि आजकल बरसात का समय है और हम सबका प्रयास कम से कम एक पौधा किसी सार्वजनिक स्थान पर रोपित कर उसकी देखभाल करने का होना चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कुमार,राजकुमार गवली,चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्रीओम,,रवींद्र बोरनारे ,घनश्याम ठाकुर,अनुज राज,बेनी प्रसाद,देवी शरण,आदि ने भी सुझाव रखे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!