उत्तरप्रदेशमेरठ

मोबाइल पर गेम नहीं मैदान में आकर खेलें खेल, बढ़ाएं राष्ट्र का गौरवः  डा.राजीव त्यागी

अमरोहा के जीडी टंडन सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिक खेलकूद समारोह में मुख्य अतिथि रहे श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने बच्चों एवं युवाओं में मोबाइल पर गेम खेलने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनसे आह्वान किया कि वे मोबाइल पर नहीं बल्कि मैदान में आकर खेल खेलें और प्रतिस्पर्धाओं में शिरकत कर मेडल हासिल कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं।
शनिवार को जीडी टंडन सरस्वती विद्या मंदिर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित “44वीं एनुअल स्पोर्ट्स मीट अभ्युदय 2025” का शुभारंभ श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  एवं किकबॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट डा. राजीव त्यागी, स्कूल चेयरमैन अजय टंडन, प्रबंधक अंजलि टंडन, डायरेक्टर अदिति टंडन, स्कूल प्रिंसिपल राजेंद्र वर्मा , डा. शिक्षा सरदाना आदि ने स्पोर्ट्स मशाल जलाकर एवं परेड की सलामी लेकर किया। मुख्य अतिथि डा. राजीव त्यागी ने कहा कि किसी भी प्रतिस्पर्धा चाहे वह खेल हो, प्रतियोगी परीक्षा हो, या बोर्ड एग्जाम हो, उसमें जीतने या हारने से बड़ा उसमें प्रतिभाग करना जरूरी है, क्योंकि जब हम किसी प्रतियोगिता का हिस्सा होते हैं तो या तो हम अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जीत का जश्न मनाते हैं, या फिर यह सीखते हैं कि हमारे प्रदर्शन में कहां कमी रह गई। इसलिए किसी भी प्रतिस्पर्धा में हार नाम की कोई चीज नहीं होती। जब हम किसी भी स्पर्धा में हिस्सा लेते हैं तो या तो हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं।
उन्होंने युवाओं से डा. राजीव त्यागी ने कहा कि युवा शक्ति एवं अनुभव के मिश्रण से ही भारत ना सिर्फ फिर से विश्व गुरू बनेगा बल्कि 2047 से पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी भी बनेगा। डा. राजीव त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की “खेलो इंडिया”, फिट इंडिया, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ” जैसी शानदार योजनाओं से आज अंतरराष्ट्रीय पदक तालिका में भारत की हिस्सेदारी  बढ़ी है।इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्कूल प्रबंधन के साथ सम्मानित किया।
स्कूल के अध्यक्ष अजय टंडन ने प्रबंधक अंजलि टंडन के साथ मिलकर मुख्य अतिथि डा. राजीव त्यागी को बुके, शॉल एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!