डीएम निधि गुप्ता वत्स ने दिए सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के निर्देश
गजरौला की जुबिलेंट फैक्ट्री में जिला ऑफ साइट आपात मॉक ड्रिल का आयोजन


अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि सुरक्षा मापदंडों को अपनाकर ही सुरक्षात्मक माहौल बनाया जा सकता है। सुरक्षा को बेहद आवश्यक बताते हुए उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों से इसके लिए मजबूत रणनीति बनाने की बात कही। साथ ही कहा कि इसके लिए इकाई के मुख्य द्वार के पास ही कोई सुदृढ़् व्यवस्था कराई जाए ताकि आपातकालीन स्थिति में कोई परेशानी न होने पाए। इसके लिए 15 जनवरी तक का समय भी दिया। कहा कि इसके बाद लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

इस मौके पर एडीएम गरिमा सिंह, एसडीएम विभा श्रीवास्तव, मंडी धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया, जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र कुमार सिंह, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, डा.सुजिंदर फोगाट, सीएमओ डा. एसपी सिंह, डीडीएफ रविंद्र कुमार, एफएसओ अनुराग तोमर,एडीएफ अमित कुमार, त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर से एके सिंह, बेस्ट क्राप एंड साइंस प्रा.लि.से शशांक सिंह वालियान, सुबोध कुमार, सुनील सिंह, विनय शुक्ला, अमित पांडेय, पुनीत तिवारी,कमलेश कुमार, मनीष मरीठिया, पवन दहिया,, वीरेंद्र सिंह नेगी,दिलीप पांडेय आदि के साथ ही विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से आए अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम निधि गुप्ता वत्स एवं एसपी अमित कुमार आनंद द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व में जेबीएफ द्वारा आयोजित मिनी मैराथन के विजेताओं को जुबिलेंट की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं नगद पारितोषिक देकर पुरस्कृत भी किया गया।



