अमरोहाउत्तरप्रदेश
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने की अमरोहा के शिक्षक डा.यतींद्र कटारिया की सराहना
दिल्ली में राज्यपाल के आवास पर मिले राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित एवं हिंदी को समर्पित डा.कटारिया

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अमरोहा के शिक्षक, साहित्यकार, कवि एवं हिंदी भाषा को समर्पित डॉ यतींद्र कटारिया के योगदान की सराहना की। इतना ही नहीं साहित्य समर्पण निधि के साथ उन्हें सम्मानित भी किया।
शुक्रवार की देर शाम डा. यतींद्र कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर साहित्य समर्पण निधि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गत रात्रि नई दिल्ली स्थित सरकारी निवास विश्व हिन्दी मंच के साहित्य समर्पण समारोह के अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्यपाल झारखंड प्रदेश संतोष गंगवार ने विश्व हिन्दी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ यतींद्र कटारिया के हिंदी व संस्कृति के क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा करते हुए सराहना की तथा कहा कि विश्व पटल पर हिन्दी व भारतीय संस्कृति का बढ़ता प्रभाव प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवमयी बात है। डॉ यतींद्र कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दी महोत्सव व विचार गोष्ठी की जानकारी देते हुए कहा कि धनौरा व ऋषिकेश में आयोजित इस महोत्सव में प्रेरणादायक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदी मंच गये अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डॉक्टर विकास सूर्यवंशी नरेंद्र कटारिया व धीरज त्यागी तथा वीरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।



