जेबीएफ के दंत परीक्षण शिविर में 231 छात्र-छात्राओं के दांतों की हुई जांच

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन मेडिकल सेंटर द्वारा कारमेल पब्लिक स्कूल में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाकर 231 छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। वृहस्पतिवार को जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सौजन्य से अमरोहा जनपद के गजरौला में नवादा रोड स्थित कारमेल पब्लिक स्कूल में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाया गया। यहां डा.आरती (बीडीएस) ने अपनी टीम के संग अत्याधुनिक मशीनों द्वारा छात्रों के दांतों की जांच की। उन्हें टूथपेस्ट करने के तरीके समझाए। इस मौके पर जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के मेडिकल हेड डा.सुजिंदर फोगाट, जुबिलेंट में सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह, प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा, आरपी सिंह, अनीता भटनागर, सुमित गर्ग, सोनू, महबूब अली आदि भी रहे। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि जुबिलेंट द्वारा छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।




