कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी जेबीएफ की मोबाइल डिस्पेंसरी वैन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से मोबाइल डिस्पेंसरी वैन की व्यवस्था की गई है। यहां चिकित्सकों के साथ ही नर्सिग स्टाफ भी 24 घंटे मौजूद रहेगा और वहां आने वाले शिवभक्तों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें फर्स्ट एड के तौर पर आवश्यक दवाएं भी देगा। बृहस्पितवार की शाम अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। कहा कि शिवरात्रि एवं सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िये ब्रजघाट से जल लेकर लौटते हैं।पैदल यात्रा काफी लंबी होती है। इसलिए शिवभक्तों के स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें फर्स्ट एड दिलाने के लिए जुबिलेंट की ओर से यह व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल हेड डा.सुजिंदर फोगाट, सीनियर डायरेक्टर अमित चौधरी, कृपाल सिंह, प्रताप महापात्रा आदि भी मौजूद रहे।






