अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

आने वाले समय में छात्र श्री वेंक्टेश्वरा के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि पर भी करेंगे पीएचडी, बोले- प्रदेश सरकार के दो मंत्री 

 

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ’’नवम् दीक्षान्त समारोह’’ का शानदार आयोजन,  एमबीबीएस एवं पीएचडी स्काॅलर्स को उपाधियां देकर किया गया अलंकृत

 चिकित्सा क्षेत्र मे असाधारण प्रदर्शन एवं विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली मेडिकल की तीन छात्राओं को स्वर्ण पदक, रजत एवं काॅस्य पदक देकर किया सम्मानित

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षान्त समारोह में पीएचडी एवं एमबीबीएस के दो सौ से अधिक चिकित्सकों एवं शोधार्थियों को उपाधि एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाक्टर सुधीर गिरि ने उपाधि पाने वाले शोधार्थियों एवं चिकित्सकों से गुरुदक्षिणा के रूप में देश के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करने एवं राष्ट्र विकास में अपना शत् प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार एवं ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर ने श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि की शिक्षा के क्षेत्र में उपल​ब्धियों से गदगद होकर कहा कि आने वाले समय में छात्र उन पर भी पीएचडी अवश्य करेंगे। 

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित  श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के सीवी रमन सभागार में आयोति ’’नवम् दीक्षान्त समारोह-‘2023’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय गंगवार, अतिविशिष्ट अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डाक्टर सोमेन्द्र तोमर, गुरुकुल कन्या महाविद्यालय की मुख्य प्रशासिका डाक्टर सुमेधा दीदी, कुलाधिपति डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, समूह चेयरमैन के प्रधान सलाहकार विख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर  वीपीएस रोड़ा, आदि ने ’’गार्ड ऑफ आनर’’ एवं परेड की सलामी लेकर किया। इसके बाद कुलसचिव ने कुलाधिपति से दीक्षान्त समारोह प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त कर सबसे पहले एमबीबीएस 2021 बैच मुख्य अतिथिगण द्वारा उत्तीर्ण डाक्टर मेडोना राय, डाक्टर दीक्षा अधलखा एवं डाक्टर सीनम सूद को क्रमशः स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल), रजत पदक (सिल्वर मेडल) एवं कांस्य पदक (ब्रान्ज मेडल) पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पहले पीएचडी शोधार्थियों एवं उसके बाद एमबीबीएस के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओ को कुलाधिपति डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, कुलपति डाक्टर राकेश यादव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर उपाधि (डिग्री) प्रदान कीं। अपने सम्बोधन में वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि आज जो उपाधि आपने विश्वविद्यालय से प्राप्त की है, वो आपके सम्बन्धित कार्य क्षेत्र में एक ’’एन्ट्री टिकट’’ मात्र है। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में शिखर पर जाना चाहते हैं तो आपको ईमानदारी, दृढ निश्चय एवं निरन्तरता के साथ अपना शत् प्रतिशत योगदान देना होगा। दीक्षान्त समारोह को ऊर्जा राज्यमंत्री डाक्टर सोमन्द्र तोमर, गुरुकुल कन्या महाविद्यालय की डाक्टर सुमेधा , प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, ने भी सम्बोधित किया। कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव ने विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपार्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रधान सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पाण्डेय, डीन मेडिकल डाक्टर अतुल वर्मा, डीन एकेडिमिक डाक्टर संजीव एच भट्, मेडिकल सुप्रीटेन्डेन्ट डाक्टर आईबी राजू, डाक्टर एसएन साहू, सलाहकार  आरएस शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह, फारूख सैफी,  विकास भाटिया, जसमीत सिंह, डाक्टर राजेश सिंह, मारूफ चौधरी, डाक्टर मोहित शर्मा, अरूण गोस्वामी, एसएस बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!