अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वेंकटेश्वरा में “नव मतदाता सम्मेलन 2024” में पहुची दंगल गर्ल बबीता फोगाट

 *युवा “वोट की चोट” से पूर्ण बहुमत वाली लोकतांत्रिक सरकार चुनकर भारत को विश्व गुरु बनाने में दें अपना प्रभावी योगदान- बबीता फोगाट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी यूथ आईकॉन एवं चीफ ब्रांड एंबेसडर नव मतदाता अभियान

” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करिश्माई नेतृत्व से पूरे विश्व में मां भारती का मान बढ़ाया- डॉ सुधीर गिरी विख्यात शिक्षाविद एवं चेयरमैन  वेंकटेश्वरा शैक्षिक समूह

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। “राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में “नव मतदाता सम्मेलन 2024” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूथ आईकॉन दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने युवाओं को मजबूत लोकतांत्रिक सरकार चुनने में अपनी “वोट की चोट” अधिकार का महत्व समझाया।  इसके साथ ही प्रधानमंत्री का युवाओं के लिए “नव मतदाता- भारत का भाग्य विधाता” संबोधन सुनने के बाद उपस्थित युवाओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

बृहस्पतिवार को “श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डॉक्टर सी वी रमन सेंट्रल ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित “नव मतदाता सम्मेलन 2024” का शुभारंभ मुख्य अतिथि  अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट, समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर,  भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, भाजमो के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी आदि ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं भारत मां के चित्र पर पुष्प करके किया।

* मुख्य अतिथि “दंगल गर्ल” बबीता फोगाट ने कहा कि आज आपकी बनाई गई पूर्ण बहुमत वाली सरकार प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारतीय एकता एवं अखंडता व  विकास की पताका फैला रही है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अनुरोध किया कि एक बार फिर 2024 में अपनी वोट की चोट से एक स्थाई एवं पूर्ण बहुमत वाली लोकतांत्रिक सरकार का निर्माण का संकल्प लें। जिससे कि 2047 से पहले ही भारत विश्व गुरू बन जाए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है एवं युवा इस देश की विकास की नई  इबारत लिखेंगे, लेकिन इसके लिए युवाओं को शत प्रतिशत मतदान के साथ देश को एक स्थाई एवं मजबूत सरकार चुनकर देनी होगी। युवाओं को अपनी वोट की चोट से अपने सबसे मजबूत संवैधानिक हथियार “वोटिंग राइट्स” द्वारा  भारत को सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश बनाना होगा।

*वेंकेटेश्वेरा समूह के चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करिश्माई नेतृत्व से  पूरे विश्व में मां भारती का मान बढ़ाने का काम किया है।  यह देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। हम सबको भी मिलकर इस देश को विश्व गुरु बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में रहकर शानदार काम करते हुए अपना राष्ट्रधर्म निभाना होगा।

* सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम यूपी महेंद्र यादव, पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर  एवं जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वेंकटेश्वरा समूह के प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, डॉ कुलपति राकेश यादव, कुलसचिव डा पीयूष पांडे, डॉ राजेश सिंह, डॉ दिव्या गिरधर, डॉ लक्ष्मण सिंह रावत डॉ योगेश्वर शर्मा डॉ एस एन साहू, डॉ एना ब्राउन डॉक्टर तेजपाल सिंह, डॉ सीपी सिंह, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल मेरठ परिसर से डॉ प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चौधरी ने किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!