अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियाधार्मिकपीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

“श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौटने पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में अयोध्या से आए “दिव्य प्रसाद” का वितरण 

“राम प्राण प्रतिष्ठा मेरे संपूर्ण जीवन का सबसे सुखद एवं ऐतिहासिक पल, इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर राम मंदिर  न्यास/ ट्रस्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहूंगा आजीवन आभारी- डा. सुधीर गिरी अध्यक्ष वेंकटेश्वरा समूह एवं अति विशिष्ट अतिथि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह

“जगद्गुरु रामभद्राचार्य, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि महाराज, महाभारत में कृष्ण बने नितीश भारद्वाज, रामायण के राम अरुण गोविल समेत देश एवं दुनिया के दिग्गजों, साधु संतों के साथ इस यादगार समारोह का साक्षी बनने पर बेहद अभिभूत नजर आए वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि

“संस्थान परिसर में अयोध्या धाम से आया रामलला का प्रसाद वितरित कर एवं वहां से आई प्रभु चरणों की “पवित्र रज” को माथे से लगाकर लगाकर विश्वविद्यालय प्रबंधन/ प्रशासन एवं शिक्षकों व छात्रों ने “मस्तक तिलक समारोह” को बना दिया यादगार 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में इस समारोह का साक्षी बनकर वापस लौटे समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरी द्वारा वहां से लाए गए “प्रभु प्रसाद” का वितरण एवं रामलला की “पवित्र रज”को माथे से तिलक कर “पवित्र मस्तक तिलक समारोह” का आयोजन किया गया। वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष डा. गिरिे के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डा. राजीव त्यागी के हवाले से इस यादगार ऐतिहासिक समारोह के अपने सुखद अनुभवों को साझा करते हुए डा. गिरी ने बताया कि उन्हें महाभारत में कृष्ण बने नितीश भारद्वाज, रामायण के राम अरुण गोविल का शानदार सानिध्य समेत जगतगुरु रामभद्राचार्य, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी रामदेव, रामलला ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज समेत देश एवं दुनिया के महान साधु संतों एवं धर्म गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि  यह  उनके जीवन का सबसे अविस्मरणीय ऐतिहासिक पल है। 

मंगलवार को  अमरोहा मे राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपाल पर  “श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में अयोध्या धाम से आए “रामलला प्रसाद वितरण एवं रामलला परिसर की पवित्र राज के मस्तक तिलक समारोह” का शुभारंभ समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरी, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार डा. वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डा. राकेश यादव आदि ने प्रभु राम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं उन्हें भोग लगाकर किया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन/ प्रशासन के सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अयोध्या धाम से आया प्रसाद  ग्रहणकर जय श्री राम के नारों के साथ पूरे संस्थान परिसर को गुंजायमान कर दिया। इसके साथ ही वहां से कलश में आई पवित्र प्रभु चरणों की रज को अपने मस्तक पर लगाया।  समारोह में कुलसचिव डा. पीयूष पांडे, सलाहकार आरएस शर्मा, डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. एस एन साहू, अरुण गोस्वामी, डा. लक्ष्मण सिंह रावत, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. विवेक सचान, डा. अश्वनी कुमार सक्सेना, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!