एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में रही 75 वें गणतंत्र दिवस की धूम

विद्यालय के चेयरमैन जीबीसिंह, डायरेक्टर पुनीत सिंह, स्कूल कॉर्डिनेटर साक्षी सिंह ने किया ध्वजारोहण
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन जीबीसिंह, डायरेक्टर पुनीत सिंह एवं स्कूल कॉर्डिनेटर साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत स्कूल कॉर्डिनेटर साक्षी सिंह ने सभी का स्वागत किया। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा 5, 6 व 7 के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, गायन और ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न एकेडमिक सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्रों को पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया किया। चेयरमैन जीबी सिंह तथा विधालय के एमडी वीरेन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को जागरूक किया कि उनके देश का भविष्य उनके हाथों में है। इसलिए उन्हें अब अच्छी तरह से अध्ययन करने और जीवन में अच्छे मूल्यों को प्राप्त करने की जरूरत है। जिससे उन्हें देश के अच्छे नागरिक बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन कविता सक्सेना ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी,शिक्षकगण और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।






