अमरोहाउत्तरप्रदेशबरेलीबिजनौरमुरादाबादमेरठशाहजहाँपुरहापुड़

जुबिलेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन पर कर्मियों को किया सम्मानित

जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में एक सप्ताह से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी हुए पुरुस्कृत

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। सुरक्षा के मापदंडों पर यदि खरा उतरा जाए तो न केवल हादसों की आशंका नहीं रहती बल्कि जीवन भी सुरक्षित रहता है। यही वजह है कि जुबिलेंट का पूरा फोकस सुरक्षा पर रहता है। यह कहना है जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में यूनिट हेड विनोद झा का। उन्होंने कंपनी में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह अनुपालन क    रने वाले और इसके लिए अपने सुझाव देने वाले कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी को सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
मंगलवार को अमरोहा जनपद के गजौला में स्थित जुबिलेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम में सप्ताह भर आयोजित होने वाली सुरक्षा संबंधित विभिन्न गतिविधियों, क्विज, स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले कंपनी के कर्मियों को पुरुस्कृत किया गया। सेफ्टी हेड रबिंद्र झा ने बताया कि उनका विभाग सुरक्षा के मानकों का शतप्रतिशत अनुपालन करता है। निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी, यह सिर्फ एक स्लोगन ही नहीं है बल्कि इसका हम सभी को अपने जीवन में पालन भी करना चाहिए। जरा सी चूक जीवन को खतरे में डालने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
इस मौके पर एचआर हेड मनोज शर्मा, सुरक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार चौधरी, विनय शुक्ला, सतेंद्र चौहान, मोहित अग्रवाल, मनीश मदीठिया, सुनील एके सिंह, सतेंद्र सिंह, एएन राय, एके सिंह, पुनीत अग्रवाल, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!