अमरोहाउत्तरप्रदेश

पूर्व की गलतियां सुधार भविष्य की करें प्लानिंगः मनमोहन सेन 

वीडियो कांफ्रेंस से हुई ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की 305 वीं बैठक 

–  बेनी प्रसाद ने की अध्यक्षता और राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने किया संचालन  

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि पूर्व में की गई गलतियों को वर्तमान में सुधारते हुए उज्जवल उज्जवल भविष्य का निर्माण अति आवश्यक है। जो समाज या व्यक्ति अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर पूर्व में की गई गलतियों में सुधार कर भविष्य की प्लानिंग करते हैं, वह सदैव प्रगति के मार्ग पर बढ़ते हैं।

बैठक में राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि हमें सदैव अपने गौरवशाली पूर्वजों के इतिहास से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए तथा समाज के संपन्न वर्ग अपने से कमजोर लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने को आगे आएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने कहा कि बैठकों के जरिए समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने का प्रयास सदैव करना चाहिए।  राष्ट्रीय संयोजक के गिरधारी लाल सेन ने कहा कि हमें अपने समाज के पूर्वज चक्रवर्ती सम्राट महापदम नंद तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेकर सक्रिय राजनीति में भाग लेना चाहिए। ट्रस्ट के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास्तव के बेटे के पैर के ऑपरेशन में होने वाले खर्च में ट्रस्ट द्वारा ₹21000 की आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम सेन, देवी प्रसाद, बेनी प्रसाद, डॉक्टर श्री ओम, रविंद्र बोर नारे, राजकुमार गवली, महाकवि त्रिलोक सेन, सत्यपाल सेन, कवि विनय मंजू लता, कवि रमेश सेन, सीमा राऊत तथा राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!