अमरोहाउत्तरप्रदेश

श्री वेंक्टेश्वरा विवि में राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजया रहाटकर का अभिनंदन 

- नारी शक्ति का जीवंत हस्ताक्षर महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजया रहाटकर को पटका पगड़ी तलवार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

– नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से देश में मातृशक्ति की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, एवं  संवैधानिक ताकतों में होगा इजाफा- डा.सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा शैक्षणिक समूह
 – संविधान में निहित ’’राईट टू इक्विलिटी’’ (समानता का अधिकार) के तहत देश के प्रत्येक क्षेत्र में न सिर्फ 33% बल्कि  आधी सम्मानित मातृशक्ति की भागेदारी भी पचास प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय संस्थान परिसर अंतर्गत देश की राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजयराहतकर के पहुंचने पर संस्थान प्रबंधन की ओर से उनका बुके, स्मृति चिन्ह, पटका एवं पगड़ी पहनकर भव्य तरीके से अभिनंदन किया गया।
रविवार को श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय संस्थान के नेशनल हाईवे स्थित मुख्य परिसर के सामने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डा. विजयहाटकर का संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देखकर भव्य स्वागत किया। डा. रहाटकर ने कहा कि हमारे यहां प्राचीन काल से ही नारी को शक्ति स्वरूप माना गया है। अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी सम्मानित मातृशक्ति को पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि मातृशक्ति इस बिल के लागू होने से मातृशक्ति की आर्थिक सामाजिक एवं संवैधानिक स्थितियों में सुधार होने से देश में मातृशक्ति का गौरव और ज्यादा बढ़ेगा।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय पूरे देश भर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसी कड़ी में आज 11 हजार छात्र-छात्राओं फैकल्टी मेंबर एवं आगंतुकों के हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया है। हम आगे भी मातृशक्ति के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी रामअवतार सिंह, अपर सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय  वरिष्ठ आईएएस राधिका चक्रवर्ती, डिप्टी सेक्रेटरी आईएएस भवानी आर, अंडर सेक्रेटरी आईएएस सुधीर बंसल गुंजन काउंसलर महिला आयोग,  कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे,डा. राजेश सिंह, डीन नर्सिंग ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. नीतू पंवार, डा. सुमन कुमारी, मेरठ परिसर से निदेशक डा. पंकज एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि भी उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!