अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अजय गर्ग बुगरासी (बुलंदशहर) कस्बे के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेलों में भाग लिया। विजेताओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

शनिवार को एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस दौरान 50, 100 व 200 मीटर दौड़ कराई गई। साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद, चम्मच रेस, तीन टांग की दौड़, बोरी रेस भी कराई गई। 50 मीटर दौड़ में अरहम ने प्रथम तथा उमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शान व अली क्रमशः प्रथम व द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में आदित्य व जुबैर क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। चम्मच रेस में ओम त्यागी ने प्रथम तथा कैफ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बोरी रेस में यश प्रथम व मारिया द्वितीय, लंबी कूद में अतीफ प्रथम व जयभगवान द्वितीय, ऊंची कूद में अतीफ़ प्रथम व सुल्तान द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं तीन टांग की दौड़ में वंश, अतीफ व जयभगवान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों ने कुछ मॉडल प्रस्तुत कर प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्याना नगर के पूर्व चेयरमैन बदरुल इस्लाम खान ने कहा कि पढ़ने से समाज व देश आगे बढ़ता है। धन के अभाव में शिक्षा को नहीं छोड़ना चाहिए। इसके लिए हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर हैं। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। 

स्कूल संस्थापक एवं प्रबंधक आफाकुर्रहीम खान ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करते ही आधी जीत हो जाती है। खेल से मानसिक, शारीरिक विकास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज पर आने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। शिक्षा के साथ खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। 

स्कूल प्रबंध द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक आफाकुर्रहीम खान, स्कूल प्रधानाचार्य मनीषा चौधरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षक सविता त्यागी, मरियम चौधरी, समरा खा, डॉ. फिरोज खान, खालिद कुरेशी, शेर सिंह, ओमप्रकाश लोधी आदि सहित अनेक गणमान्य लोग रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!