कोलकाता की चिकित्सक बिटिया की हत्या पर श्री वेंक्टेश्वरा में निकाला कैंडल मार्च, न्याय दिलाने की मांग

तीन सौ अधिक डाक्टर और एक हजार से अधिक मेडिकल स्टूडेंट्स रहे शामिल
नवनीत अग्रवाल


अमरोहा। कोलकाता में महिला चिकित्सक की रेप के बाद हत्या की सनसीखेज वारदात से देशभर में गुस्सा है।अमरोहा जनपद में स्थित श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में रविवार को श्री वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस के तीन सौ से अधिक डॉक्टर एवं एक हजार से अधिक मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने महिला चिकित्सक की मौत पर गहरा दुख जताते हुए संस्थान परिसर में कैंडल मार्च निकाला। श्री वेंक्टेश्वरा के समूह संस्थापक एवं अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डा राजीव त्यागी ने कहा कि देश की होनहार डा. बिटिया की मौत पर पूरा वेंकटेश्वरा परिवार अपनी संवेदना व्यक्त करता है। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं, एवं बिटिया के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वेंकटेश्वर परिवार इसके लिए संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर डीन एकेडमिक संजीव भट्ट, एमएस डा. आईबी राजू, डा. सच्ची अहलावत,डॉ मोनिका देशवाल, डॉ शिवम अग्रवाल, डॉ मानिक त्यागी, डॉ अल्ताफ, डॉ शाहिद मीर, डॉ प्राची त्यागी, समेत समस्त डॉ मेडिकल, नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।









