अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  से मिले श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, दिया निमंत्रण

वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान को बताया कि उत्तर भारत का प्रमुख शैक्षिक समूह वेंकटेश्वर अभी तक फूड प्रोसेसिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, पशुपालन एवं वेटरनरी साइंस से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं “साझा शैक्षणिक प्रोग्राम्स” के लिए दुनिया भर के चार दर्जन से अधिक दिग्गज देश के साथ एमओयू साइन कर चुका है

“खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में युवाओं के लिए डॉन रोजगार संभावनाओं के साथ स्वर्णिम करियर के विकल्प- चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भारत सरकार।  

“उच्च शैक्षणिक मापदंडों, रिसर्च एवं अनुसंधान के बल पर वेंकटेश्वरा बना उत्तर भारत का अग्रणी शैक्षिक समूह- डा. सुधीर गिरि संस्थापक अध्यक्ष वेंकटेश्वर समूह 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। उत्तर भारत के सबसे बड़े शैक्षणिक समूह में शामिल वेंकटेश्वर समूह के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि के निर्देश पर उनके आधिकारिक प्रतिनिधि एवं वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकूलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की एवं विश्वविद्यालय द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग व फूड प्रोसेसिंग की दिशा में चलाया जा रही नवीनतम पाठ्यक्रम और तकनीक की विस्तार से जानकारी दी। 

मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकूलाधिपति एवं समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ राजीव त्यागी ने नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट करते हुए उन्हें श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा एग्रीकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं नवाचारों व अनुसंधान की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सितंबर माह में उनको विश्वविद्यालय के “दीक्षांत समारोह” में आने का निमंत्रण भी दिया। जिसको स्वीकार करते हुए उन्होंने सितंबर प्रथम सप्ताह  दीक्षांत समारोह में आने की बात कही। इसके साथ ही चिराग पासवान ने वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य व एग्रीकल्चर के क्षेत्र में किया जा रहे शानदार कारों की प्रशंसा करते हुए उन्हें रिसर्च में अनुसंधान के लिए सरकार से हर संभव तकनीकी मदद का भरोसा भी दिलाया। 

मंगलवार को “पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डा राजीव त्यागी ने अपराह्न दो बजे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से नई दिल्ली स्थित उनके मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की। उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से स्मारिका, बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके साथ ही डॉ त्यागी ने विश्वविद्यालय द्वारा पिछले 20 वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए शानदार कार्यों की रिपोर्ट भी केंद्रीय मंत्री को प्रस्तुत की। जिसकी प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सरकार की तरफ से वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय को हर संभव तकनीकी मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही सितंबर माह में होने वाले दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर वहां पर आने का वायदा भी किया। डॉ राजीव त्यागी ने बताया कि वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय अब तक एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग आदि के क्षेत्र में दुनिया के दिग्गज चार दर्जन से अधिक देशों के साथ साझा शैक्षणिक कार्यक्रम पर एमओयू साइन कर चुका है। डॉ त्यागी ने आगे बताया कि वेंकटेश्वर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले दो दशक से ज्यादा से उत्तर भारत विशेष रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार देने का शानदार कार्य कर रहा है। 

“लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जावेद फारुकी, प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर कृष्णकांत दवे, कुलसचिव पीयूष पांडे, डॉ राजेश सिंह, डॉ दिव्या गिरधर, डॉ योगेश्वर शर्मा, डॉ दिनेश गौतम, डॉ राजवर्धन सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ टीपी सिंह, डॉ सीपी सिंह, डॉ नीतू पवार, अरुण गोस्वामी, मारूफ़ चौधरी, एस एस बघेल, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी  विश्वास राणा आदि ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!