अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया संगठित रहने पर जोर

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई ट्रस्ट की 219 वीं बैठक में हिंदुओं से एकजुट होने की अपील

नवनीत अग्रवाल

मरोहा/ नई दिल्ली। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 219 वी बैठक वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र कुमार सैन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने किया। राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कुमार सैन ने समस्त राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से ट्रस्ट की प्रत्येक बैठक में भाग लेने की अपील की।      शिक्षा प्रकोष्ठ के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने सभी से से सामाजिक रिश्ते मजबूत करते हुए अधिक से अधिक समाज के लोगों से मेलजोल बढ़ाने अपील की। राष्ट्रीय संस्थापक एम.एस.ठाकुर ने एक कहानी के माध्यम से संगठन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि संगठित रहकर की बड़ी से बड़ी समय का समाधान आसानी से किया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने कहा कि कोई भी संगठन अनुसासन के बिना महत्वहीन हो जाता है। इसलिए हम सभी को अनुसासन में रहकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि संगठन से हम सबकी पहचान है। शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि आज के युग में हम बच्चो की शिक्षा पर ध्यान नहीं देंगे तो दूसरों से काफी पीछे रह जायेंगे।   महिला  विंग की राष्ट्रीय संरक्षक सीमा राउत ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब हिंदुओ को एक साथ किसी भी हिन्दू पर होने वाले जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। चिकत्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्रीओम ने सैन समाज के ऊपर होने वाले दबंगों के उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर मनोहर खोंडे,राजकुमार गवली,कमलेश सैन,सुंदर सिंह सैन,रमन सैन,सुरेश चंद्र शर्मा,विजय कुमार,पवन कुमार श्रीवास,अशोक कुमार शर्मा,नरेश कुमार सैन,प्रमोद कुमार फोजी,रघुवीर सरन श्रीवास,सर्वेश श्रीवास,विजय श्रीवास, लीलाधर खंबायत,दिलीप येशी,बेनी प्रसाद, आर. के. छानीवाल,रचना यागिक,राजेश शर्मा,संजीव ठाकुर,मांगेराम सैन,करणदीप, प्रवीण श्रीवास,राजेंद्र जसोरिया,रविंद्र बोरनारे आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!