विश्व मानक दिवस पर अमरोहा की शिक्षिका प्रीति चौधरी को मिला सम्मान

भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रीति चौधरी ने भी किया प्रतिभाग
भारतीय मानक ब्यूरो में मेंटर के दायित्व का निर्वहन कर रही हैं गजरौला निवासी शिक्षिका प्रीति चौधरी
राजकीय बालिका इंटर कालेज हसनपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं प्रीति चौधरी
समारोह में स्लोगन लेखन (स्वरचित) रचना प्रस्तुत कर शिक्षिका एवं कवियत्री प्रीति चौधरी ने लूटी वाहवाही
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा/गाजियाबाद। विश्व मानक दिवस पर भारतीय मानक ब्यूरो , गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा मानक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रीति चौधरी सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कालेज हसनपुर जनपद अमरोहा द्वारा प्रतिभाग किया गया जो कि भारतीय मानक ब्यूरो में मेंटर के दायित्व का निर्वहन कर रही हैं।
सोमवार को भारतीय मानक ब्यूरो , गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा Teacher’s Day celebration and competitions में प्रीति चौधरी द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें उन्हें top ten में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में मानक वीर को भी लॉन्च किया गया l जिससे मानकों के प्रति बच्चों में भी जागरूकता आए। इस दौरान शिक्षिका एवं कवियत्री प्रीति चौधरी ने
स्लोगन लेखन (स्वरचित) रचना भी प्रस्तुत की
जाँच परख कर हम करें, चीजों का उपभोग l
बी आई एस से बनें ,अब नूतन संयोग ll
बी आई एस ने दिया,हमको अब यह ज्ञान l
प्रयोग से पहले करो, मानक की पहचान ll
मानक को हम अब बना , इस जीवन के अंग।
भर लें इसमें सब नए,प्यारे प्यारे रंग ।।
सही गलत की हम परख, करतें अब हर बार l
बी आई एस से बनें ,नागरिक समझदार Il
आओ मिल लेते सभी,हम सब यह संकल्प l
चुनें जिंदगी में सदा,केवल सही विकल्प ll

वहीं अमरोहा जनपद के हसनपुर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में सहायक अध्यापिका एवं गजरौला निवासी प्रीति चौधरी को मिले इस सम्मान से उनके शुभचिंतकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है।




