जुबिलेंट में प्रीमयर लीग शुरू, यूनिट हेड विनोद झा ने किया शुभारंभ
जुबिलेंट की ही आठ अलगअलग टीमें करेंगी प्रतिभाग, जून माह में होगा फाइनल
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। औद्योगिक नगरी गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में क्रिकेट का प्रीमियर लीग आरंभ हो गया है जो कि जून तक चलेगा। जुबिलेंट के साइट हेड विनोद झा ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने पहली बॉल पर शॉट भी लगाया।
बुधवार को जुबिलेंट में सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग के प्रमुख सतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि क्रिकेट का फाइनल जून माह में होगा।गजरौला में जुबिलेंट की सैकिंड कालोनी में होने वाले क्रिकेट के इस प्रीमियर लीग में जुबिलेंट की ही आठ अलग-अलग टीमें भिड़ेंगी। इस मौके पर जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, एचआर हेड मनोज शर्मा, जेबीएफ में मेडिकल हेड डा. सुजिंदर फोगाट, अनूप नौटियाल, रबिंद्र झा, एनके तोमर, कपिल जोशी आदि मौजूद रहे। निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि जुबिलेंट सामाजिक क्षेत्र के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है। खेल भी उसी का एक अंग है।




