अमरोहाउत्तरप्रदेश

12 व 13 मई को होने वाली जिला प्रशिक्षण बैठक को भाजपाइयों ने किया मंथन

गजरौला पहुंचे प्रदेश मंत्री भाजपा व जिला वर्ग प्रभारी अमित वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशानिर्देश 

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के निमित्त जिला प्रशिक्षण योजना बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अमित वाल्मीकि (प्रदेश मंत्री भाजपा व जिला वर्ग प्रभारी) ने 12 व 13 मई को होने वाली जिला प्रशिक्षण बैठक की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को गजरौला में हाईवे किनारे कांता रिसोर्ट में आयोजित बैठक में जिलाअध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ,  कार्यक्रम सहसंयोजक चंद्रभान भाटी,  जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी  राजीव चौहान , अमरोहा के ब्लॉक प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, हसनपुर की ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर, गजरौला की ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी के पति एवं निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह,  मंडी धनौरा के पालिकाअध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , अमरोहा की पालिकाध्यक्षा शशि जैन , जिला कार्यालय प्रभारी तिलक राज चौहान ,  जिला मीडिया प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी विशाल देव वाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष आशु अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, शुभम चौधरी, ईश्वर चंद गुर्जर, हिमांशु त्यागी, सुधीर चौहान, अतुल चौधरी,जिला मंत्री धर्मेंद्र चौहान, विकास बाबू प्रजापति, अनुज चौधरी, गौरव गुर्जर, पवनीत दिवाकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव चौधरी  मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, आलोक चौहान, अमित शर्मा, धर्मेंद्र सैनी, जीत सिंह,कपिल भड़ाना, सोशल मीडिया संयोजक वीर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री भूप सिंह बेनीवाल ने किया।
इससे पूर्व गजरौला में भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश मंत्री भाजपा व जिला वर्ग प्रभारी अमित वाल्मीकि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!