अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में हवन एवं भंडारे का आयोजन

संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने अपने पुत्र रिभव गिरि के साथ की पूजा अर्चना 

 

 

 

 

  नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा  राष्ट्रीय राजमार्ग/बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पुनीत पर्व पर यज्ञ, हवन एवं विश्ेष पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बजरंग बली की महिमा का गुणगान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जीवन में उनकी पूजा के महत्व को सबसे ऊपर बताते हुए उनके दिखाये गये ज्ञान, श्रद्धा एवं भक्ति के मार्ग पर चलने की शपथ ली। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ भण्डारे का भी आयोजन किया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित हवन, पूजा एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, अंजुल गिरि, रिभव गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डा.) कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष पाण्डेय, आचार्य रामनिवास शास्त्री आदि ने बजरंग बली की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि बजरंग बली का स्थान प्रत्येक भक्त के जीवन में भगवान श्रीराम से भी ऊपर है।  क्योंकि उनकी भक्ति से ही हमें परमात्मा से मिलने का मार्ग प्रशस्त होता है। श्री हनुमान जी की भक्ति  का मतलब यह है कि जो ज्ञान, ध्यान, बल, बुद्धि, शिक्षा, संस्कार एवं पुरूषार्थ में ’’श्रेष्ठ’’ हो। जो आपको गुण सिखाये एवं प्रभु श्रीराम से मिलाने का रास्ता दिखाये।

प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि हमारे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति विशेष रूप से छात्रो, शिक्षको एंव शिक्षण संस्थानो के लिए श्री हनुमान जी की आराधना सबसे बड़ा महापर्व है। एक हनुमान जी ही हैं जो हमे अज्ञानता के अधंकार, भय, क्रोध, भ्रम/सन्देह, मोह, लोभ के बन्धन से मुक्त कराकर ज्ञान, बल एवं बुद्धि के प्रकाश से आलौकित करते हैं।

इस अवसर पर डा. राजेश सिंह, डा. एसएन साहू, डा. धीरज दुवे, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. तेजपाल सिंह, डा. विश्वनाथ झा, डा. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डा. आशुतोष सिंह, डा. दिनेश कुमार गौतम, डा. अनिल कुमार जायसवाल, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. स्नेतलता, रीना जोशी, प्रीतपाल,  जनसंपर्क अधिकारी डा.ऋषिराम गुप्ता, सचिन, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!