अमरोहाउत्तरप्रदेश

सामाजिक संस्था सक्षम, दिव्यागों के शक्तिकरण को समर्पित: आशुतोष

अमरोहा जनपद के गजरौला में वैल्यू प्लस दिल्ली रोड पर हुआ बैठक का आयोजन

नवनीत अग्रवाल

गजरौला। सक्षम के मेरठ प्रान्त के पूर्णकालिक कार्यकर्ता आशुतोष ने कहा कि सक्षम‘ दिव्यांग के क्षेत्र में कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है जो दिव्यांगजनो को राष्ट्र निर्माण  की गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है।

रविवार को यहां आयौजित बैठक में उन्होंने बताया कि यह संगठन दिव्यांगजन के कल्याण और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यरत है। ‘सक्षम‘ का उददेश्य दिव्यांगजनों की क्षमता को पहचान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और स्वावलम्बी बनाना है।

उन्होंने आगे बताया कि संगठन न केवल दिव्यांगजनों के शारीरिक पुर्नवास पर जोर देता है बल्कि उन्हें सामाजिक, मानसिक और आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रहा है। साथ ही अमरोहा जिले में आगामी होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

‘सक्षम‘ के जिला संयोजक अजय टण्डन जी व जिलाध्यक्ष विश्वबंधु रस्तोगी ने कहा कि संगठन का मुख्य उददेश्य समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित करना और सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने ‘सक्षम‘ का विस्तार करने के लिए जनपद में तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया ताकि लोगों को सक्षम के उददेश्यों की व्यापक जानकारी प्राप्त हो सके और लोगों में सक्षम के उददेश्यों को पूरा करने हेतु जागरूकता पैदा हो। सरदार गुरविंदर सिंह ने जरूरतमन्दो को रक्तदान और नेत्र दान करने की बात कही।

इस अवसर पर सुबोध देवड़ा, जगदीप सिंह, दिनेश शर्मा, दीपक कुमार, पंकज मित्तल, डा. ओमेन्द् सिंह आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!