अमरोहाउत्तरप्रदेशमेरठ

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के 27वें स्थापना दिवस और डा. सुधीर गिरि के जन्मदिवस पर काटा केक, गरीबों को कराया भोजन

 ’’वृहद रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, यज्ञ, भण्डारे एवं काव्य संध्या के साथ ही मेरठ एवं गजरौला परिसर में रहा जश्न का माहौल 

– ढाई दशक पहले आज ही के दिन भगवान वेंक्टेश्वरा के नाम पर स्थापित ये नन्हा पौधा आज अध्ययनरत स्टूडेंटस एवं अभिभावकों की अपेक्षा पर खरा उतरते हुए  सभी देशवासियों के सहयोग से शिक्षा का एक ’’वट वृक्ष’’ बन गया- डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वेंक्टेश्वरा समूह 

– उत्कृष्ट शिक्षा नवाचारों, शोध एवं अनुसंधान व सुसंस्कारो के बल पर आज देश का अग्रणी शिक्षण संस्थान बना वेंक्टेश्वरा- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा/मेरठ।  उत्तर भारत के अग्रणी शैक्षणिक समूह वेंक्टेश्वरा का 27वां स्थापना दिवस एवं संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। डा. सुधीर गिरि ने स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृहद रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण, हवन एवं यज्ञ द्वारा सभी देशवासियों के लिए सुख शांति एवं आरोग्य की कामना की। डा. सुधीर गिरि ने कहा कि ढाई दशक पहले भगवान वेंक्टेश्वरा के नाम पर स्थापित शिक्षा का यह नन्हा पौधा आज आम जनमानस, छात्र-छात्राओ, अभिभावको की अपेक्षाओ पर खरा उतरते हुए ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तर भारत मंे उच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा का एक ’’वट वृक्ष’’ बन गया है। हम अपने यहां अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को नवाचार, शोध अनुसंधान एवं संस्कारयुक्त उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर एक शानदार सुरक्षित कैरियर देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इन्होंने किया शुभारंभ—-

रविवार को वेंक्टेश्वरा समूह के 27वें स्थापना दिवस पर आयोजित ’’वृहद रक्तदान’’ शिविर, वृक्षारोपण यज्ञ हवन भण्डारा एवं सांस्कृतिक उत्सव का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश कुमार जी मेहता आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

 डा. सुधीर गिरि का संबोधन—

अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन/संस्थान डा. सुधीर गिरि ने कहा कि मैं हमेशा उन अभिभावकों का ऋणी रहूंगा जिन्होने मेरे ऊपर विश्वास जताते हुए अपने बच्चों को वेंक्टेश्वरा में शिक्षा ग्रहण करने का निर्णय लिया है।  हम अपने यहां अध्ययनरत सभी स्टूडेन्टस एवं अभिभावकों को आश्वस्त करते हैं कि संसाधनों एवं तकनीक के बेहतर सदुपयोग से अपने छात्र-छात्राओं को एक प्रभावी मंच देने का काम करेंगे ताकि वो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार तरीके से वेंक्टेश्वरा एवं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

इस अवसर पर कुलपति प्रो। कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, डा. राजेश सिंह, डा. राजवर्धन, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. नीतू पंवार, नसीम अहमद, डा. संजीव भट्, एमए चौधरी, एचआर हेड कुलदीप, मार्केटिंग हेड तरुण कम्बोज, सीएफओ विकास भाटिया, निदेशक वित्त युवराज सिंह, दशमीत बग्गा, डा. तेजपाल सिंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. अश्विन सक्सेना, डा. एसएन साहू, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. रामकुमार, डा. मोहित शर्मा डा. अनिल जायसवाल, मारूफ चौधरी, अरुण गोस्वामी, डा. अंजलि भारद्वाज, डा. विकास पाण्डेय, डा. सुमन, जनसंपर्क अधिकारी डा. श्रीराम गुप्ता, सचिन कुमार, डा. स्नेहलता डा. आरती गुप्ता, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!