संस्कृति उत्सव अमरोहा में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से समां बांधा

शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन, गजल, तबला, हारमोनियम, भजन गायन से किया मंत्रमुग्ध
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने दिए प्रमाण पत्र, मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे विजयी प्रतिभागी
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के तहत आयोजित संस्कृति उत्सव अमरोहा 2023-24 में जिलेभर के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया।
रविवार को अमरोहा नगर पालिका के प्रांगण में आयोजित समारोह का शुभारभ जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, डीडीओ सरिता द्वेदी और जिला संयोजक संस्कृति उत्सव डॉ. दीपक अग्रवाल ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। बीएसए मोनिका, एओ बेसिक शिक्षा डॉ. अनुराग द्वेदी और प्रथमा बैंक के प्रबंधक मनोनीत सैनी ने भी पुष्प अर्पित किए। इसके बाद प्ररेक भारद्वाज और अनुग्रह भारद्वाज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फिर विधिवत रूप से प्रयोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
शास्त्रीय गायन में ऐश्वर्य प्रभा ने पहला, अनुग्रह भारद्वाज ने दूसरा, ध्रुवी श्रीवास्तव ने तीसरा, गजल में ताजदार ने पहला, मो. अली ने दूसरा, अली वफा ने तीसरा, बांसुरी में सार्थक गोस्वामी ने पहला, हिम्रादी ने दूसरा, सुुुंदरम शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में शालिनी आर्या ने प्रथम, पूजा रवि ने दूसरा, त्रिवेणी चौहान ने तीसरा, भजन में योगिता गोले ने प्रथम, अनूप सिंह ने दूसरा, दीपक ने तीसरा, लोकगीत में हरिओम त्रिवेदी ने पहला, भीष्म ने दूसरा व शरद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कथक एकल में अरुणिमा सिंह प्रथम, वर्तिका त्रिवेदी द्वितीय, सिद्धि तीसरे, हारमोनियम में उमेश चंद प्रथम, नंदिनी सक्सेना द्वितीय व चंद्रभान तृतीय रहे।ढोलक में नितीश कुमार ने पहला, श्यामलाल ने दूसरा, तबला में प्रेरक भारद्वाज ने पहला, दक्ष अग्रवाल ने दूसरा, जतिन राज ने तीसरा, गिटार में ऋषभ माहेश्वरी ने पहला, अन्या शर्मा ने दूसरा, लोकनृत्य में टिंवकल सिंह पहले, नाटक में चारू वर्मा ने पहला, कामिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रमाण पत्र और मोमैंटो प्रदान किया। बाकी सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला संयोजक डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता मुरादाबाद में 10 से 15 जनवरी के बीच होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। निर्णायक मंडल में श्रीमती शशि त्यागी, डॉ. रमा रस्तोगी शामिल रहीें। संचालन डॉ. यतींद्र कटारिया ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, तहसीलदार हेमंत गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी सत्यमा, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद, विपुल अग्रवाल, दीप कुमार गिरि, तनिश कुमार गिरि, सतेंद्र सिंह, योगेश कुमार, शाहनवाज खान सैफी, योगेश कुमार गोला आदि मौजूद रहे।










