अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ‘‘विकसित भारत संकल्प अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह‘‘ का आयोजन

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, उसका सम्मान सर्वोपरि – सत्यपाल सिंह पाल, प्रभारी, लोकसभा क्षेत्र

विकसित भारत संकल्प-2047 अभियान को अंत्योदय तक ले जाने में अकेले प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि प्रत्येक देशवासी की प्रभावी भूमिका हो सुनिश्चित-  सतेन्द्र सिंह सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी यूपी बीजेपी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के दम पर आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था – डॉ. सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह

विश्वविद्यालय प्रबन्धन/ प्रशासन की ओर से आये अतिथियों को राम मन्दिर, पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिह्न देकर किया गया  सम्मानित 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान के भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी यू.पी. इकाई द्वारा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन/ सम्मान समारोह एवं विकसित भारत संकल्प अभियान/ समारोह का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक सुर में युवाओं की ऊर्जा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव के दम पर 2047 तक आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के ‘संकल्प‘ को दोहराया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के अटल मैदान में आयोजित ‘‘विकसित भारत संकल्प अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह‘‘ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी यू.पी.सतेन्द्र सिसोदिया, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, पश्चिमी यूपी प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, जिलाध्यक्ष उदय गिरि , युवा मोर्चा के शुभम चौधरी आदि ने प. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चिह्न पर पुष्प अर्पित करके किया।। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ.होते हैं। आज सभी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च एवं सर्वोपरि है। इस देश के प्रत्येक नागरिक को जाति, धर्म एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात कर देश को दुनिया का सिरमौर बनाने में अपना योगदान देना होगा।  विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने जिलाध्यक्ष उदय गिरि के साथ मिलकर अतिथियों को राम मन्दिर, शॉल, पटका एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया।  शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेन्द्र खड्गवंशी, एमएलसी सत्यपाल सैनी, पूर्व एमपी कंवर सिंह तंवर, पूर्व विधायक कमल मलिक आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, जिप. सदस्य डॉ. सौरन सिंह चौधरी, हिमांशु त्यागी, लोकसभा विस्तारक अनुराग दुबे, हसनपुर चेयरमैन राजपाल सैनी,चेयरमैन सैद नगली अनुकृति चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश त्यागी ,पूर्व जिला अध्यक्ष मोमराज गुर्जर,महामंत्री पूरन सिंह सैनी,अभिनव कौशिक,रामसिंह सैनी,सुरेश नागर,राहुल चौहान,अमरोहा ब्लॉक प्रमुख सरदार गुरिंदर सिंह,,राम सिंह सैनी,जिला महामंत्री चंदरभान भाटी,पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरज्ञान सिंह प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष अतुल चौधरी,मयंक अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेम सिंह आर्य,गजरौला मंडल अध्यक्ष डा.उत्तम सिंह प्रजापति,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन,मंडल महामंत्री अंकुर नागर, सत्यपाल पाल, डा.सुमेर चंद,महिपाल सिंह चौहान,सुशील मौर्य, गौरव अग्रवाल,शुभम शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल,अनुज ओलख, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, एस.एस. बघेल, अरूण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, एस.एस. बघेल, अरूण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!