एक भी शिक्षक न छूट पाए, भाजपा के पक्ष में मतदान की करें अपीलः सिसौदिया
बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में जीत को बनाई रणनीति

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मतभेद दरकिनार कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए एक-एक शिक्षक से जाकर मिलें और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं शिक्षकों के विकास के लिए किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से बताएं।

बृहस्पतिवार को अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसौदिया ने इस सीट पर विजय हासिल करने के टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी की अध्यक्षता में में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिसोदिया के मार्गदर्शन में शिक्षक निर्वाचन को लेकर रणनीति तय की गई। सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शिक्षकों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर देवेंद्र नागपाल (पूर्व सांसद), चौधरी वेदपाल सिंह (निदेशक जिला सहकारी बैंक) महेंद्र खड़गवंशी (हसनपुर विधायक,) राजीव तरारा (धनोरा विधायक), संगीता चौहान (पूर्व विधायक), हरपाल सिंह (पूर्व विधायक), ममता गुर्जर, गुरेंद्र सिंह ढिल्लों, शशि जैन (पालिकाध्यक्ष अमरोहा) ,प्रवीण अग्रवाल (पालिकाध्यक्ष मंडी धनौरा ), ऋषिपाल सिंह नागर ,बृजेश चौधरी, मोमराज गुर्जर, गिरीश त्यागी, भूप सिंह बेनीवाल, राजीव चौहान, प्रेम सिंह सैनी, हिमांशु त्यागी, सुनील गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, मनीष दक्ष (सोशल मीडिया संयोजक), सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष,सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक,सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




