आनंदा डेयरी ने बुलंदशहर जनपद के स्याना शहर में लगाया बायोगैस प्लांट

नवनीत अग्रवाल
बुलंदशहर। दुग्ध उत्पाद बनाने वाली देश की प्रतिष्ठित कंपनी आनंदा डेयरी ने बुलंदशहर जनपद के स्याना शहर में
बायो गैस प्लांट लगाया है। मंगलवार को इसका विधिवत उदघाटन आनंदा डेयरी के चेयरमैन डाक्टर राधेश्याम दीक्षित एवं स्याना व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार चौहान और उनकी पूरी टीम ने फीता काटकर किया।
आनंदा डेयरी के चेयरमैन डाक्टर राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि नंदा पशु आहार प्लांट में बायोगैस का यह एक मॉडल तैयार किया गया है। यह बायोगैस प्लांट पूर्णतः कार्बन रहित है। बायोगैस से निकलने वाली कंपोस्ट जैविक खेती के लिए बहुत लाभदायक होती है। उन्होंने बताया कि आनंदा डेयरी की पहचान पूरे विश्व में है। आनंदा डेयरी उच्च गुणवत्ता वाला दूध खरीदती है और उक्त दूध से उच्च गुणवत्ता वाले मिल्क पदार्थ बनाकर पूरे भारत और विदेशों में बेचती है। इस मौके पर हरीश मित्तल, वैभव रस्तोगी, हरिओम वर्मा , जमील खां , राजेश शर्मा, रविंद्र सोम आदि भी मौजूद रहे।








