अमरोहा

अमरोहा के वरिष्ठ पत्रकार चौधरी महेंद्र सिंह डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)  की प्रतिष्ठित संस्था लुइसियाना विश्वविद्यालय द्वारा मिला सम्मान

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)  की प्रतिष्ठित संस्था लुइसियाना विश्वविद्यालय द्वारा अमरोहा वरिष्ठ के पत्रकार एवं साहित्यकार चौधरी महेंद्र सिंह को पी एच डी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है ।

श्री चौधरी की पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा के संदर्भ में दी गई पी एच डी (डॉक्टरेट) की उपाधि मिलने पर अमरोहा के पत्रकारों एवं साहित्यकारों में खुशी की लहर है ।

ज्ञात रहे कि डा. महेंद्र सिंह अमरोहा से हिंदी समाचार पत्र राष्ट्रीय इत्तिफाक का प्रकाशन करते है तथा इससे पूर्व कई बड़े समाचार पत्रों का अमरोहा से सफल प्रतिनिधित्व कर चुके है । उन्होंने पत्रकारिता की तकनीक पर एक पुस्तक आधुनिक पत्रकारिता भी लिखी है। जो पत्रकारिता करने वाले छात्र छात्राओं के लिए लाभ दायक है ।

उल्लेखनीय है कि लुइसियाना विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के लुइसियाना  राज्य में स्थित है जिस का मुख्यालय बैटन रूज शहर में है यह अमेरिका का प्राचीन विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1860 में हुई थी । इस विश्वविद्यालय द्वारा 2021 में विभिन्न प्रांतों में 14 विद्यालयों के लगभग 28000 छात्र छात्राओं स्नातक व 4500 से अधिक छात्र छात्राओं को स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की है।

इस उपाधि के मिलने पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी व कुलपति डा. कृष्ण कांत दबे ने डा. महेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दी हैं । टी एम यू के छात्र कल्याण संघ के प्रोफेसर डा. एम पी सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी मो. दानिश अंसारी , के एस एम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक सरदार जगजीत सिंह ने भी बधाई दी है। अमरोहा प्रेस क्लब (रजि.) के डा. महताब अमरोही , डा. नरेंद्र सिंह, तुलाराम ठाकुर,नासिर अली,  कमाल हसनैन, अली आब्दी ,डा. अशोक रुस्तगी, देवेश शर्मा, महीपाल सिंह, पंजाब केसरी के जिला प्रभारी डा. चमन सिंह, नवनीत अग्रवाल,  परवेज सहारा,राहुल कुमार , राजीव प्रकाश हनी,इमरान अहमद , ललित शर्मा, इकरामुद्दीन मलिक, जितेंद्र शर्मा ,नकी मेहंदी अमरोही, उरूज़ संभली, मोमिनीन कुरैशी, सैय्यद जमशेद ,समेत सभी जनपदीय पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!