अमरोहाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडदिल्ली

अमरोहा के ‘रिंकू रंगीला’ ने फिल्म ‘पीड़ा’ में मचाई धूम, एक दिन में 40 लाख व्यूज पार

अभिनेता उत्तर कुमार ने की दमदार एक्टिंग की तारीफ, अगली फिल्म के लिए किया साइन

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मंडी धनौरा, जिला अमरोहा क्षेत्र के उभरते कलाकार रिंकू पाल उर्फ रिंकू रंगीला इन दिनों अपनी दमदार अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। उत्तर कुमार की नई फिल्म ‘पीड़ा’ में गुरुजी के किरदार में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने महज दो दिन में 4 मिलियन यानी 40 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर शानदार सफलता हासिल की। फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही रिंकू पाल रंगीला के अभिनय की भी जमकर सराहना हो रही है।

फिल्म ‘पीड़ा’ में गुरुजी के किरदार को रिंकू पाल रंगीला जी ने जिस शानदार अंदाज में निभाया, उसने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म के मुख्य कलाकार, लेखक एवं निर्देशक उत्तर कुमार जी को भी काफी प्रभावित किया। उत्तर कुमार ने रिंकू पाल रंगीला की एक्टिंग को बहुत पसंद किया और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की। गुरुजी के किरदार में उनकी अदाकारी, संवाद बोलने के अंदाज और अभिनय की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उत्तर कुमार का दिल जीत लिया। उत्तर कुमार जी ने रिंकू पाल रंगीला की प्रतिभा को सराहा और उनके काम की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। रिंकू पाल रंगीला के लिए यह बेहद खास और गर्व का पल रहा कि फिल्म के मुख्य कलाकार और निर्देशक उत्तर कुमार जी ने स्वयं उनकी एक्टिंग की इतनी तारीफ की।

फिल्म के प्रीमियर के दौरान रिंकू पाल रंगीला को मिली इस सराहना ने उनके अभिनय सफर को और खास बना दिया। वहीं, फिल्म के निर्माता और सोनोटेक कंपनी के मालिक हंसराज ने भी उनके अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी।  रिंकू पाल रंगीला केवल यूट्यूब तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़े पर्दे की फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उनके फिल्मी सफर में शत्रुघ्न सिन्हा, आशुतोष राणा, सनी लियोनी, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव और विजय राज जैसे चर्चित कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव शामिल हैं।
रिंकू पाल रंगीला ने ‘गैंग ऑफ गाजियाबाद’ और ‘मिडनाइट हीरो’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा, वह राजू श्रीवास्तव के भाई और मशहूर हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव के साथ फिल्म ‘चक्कर चवन्नी का’ में भी काम करते हुए नजर आए। दिल्ली और नोएडा में फिल्मी प्रोजेक्ट्स के दौरान उन्हें बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला।

रिंकू पाल रंगीला का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें कई अनुभवी कलाकारों से सीखने का अवसर मिला है। फिल्म ‘पीड़ा’ में गुरुजी का किरदार निभाना उनके लिए एक खास अनुभव रहा। इस किरदार के लिए दर्शकों से मिल रही सराहना और उत्तर कुमार जी जैसे अनुभवी कलाकार एवं निर्देशक से अपनी एक्टिंग की तारीफ सुनना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!