अमरोहा पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर लोगों को किया जागरूक
कृपया ध्यान दें – अपील / चेतावनी / सलाह 🚨

समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या अन्य किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धर्म, जाति, समुदाय या सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली कोई भी पोस्ट, टिप्पणी, फोटो, वीडियो या मैसेज शेयर / फॉरवर्ड / वायरल न करें।
⚠️ ऐसा कोई भी कंटेंट जो समाज में भ्रम, तनाव, वैमनस्य या अशांति फैलाए, वह केवल गैर-जिम्मेदाराना नहीं बल्कि कानूनी अपराध भी है।
📵 “फिर मत कहना कि बताया नहीं था” — सोशल मीडिया पर की गई हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
👮 अमरोहा पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं पैनी नजर बनाए हुए है और अफवाह, भड़काऊ संदेश या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🙏 सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि अपने बच्चों, परिवारजनों और परिचितों को भी जिम्मेदारी से सोशल मीडिया उपयोग करने के लिए जागरूक करें।
🤝 अफवाह नहीं, जागरूकता फैलाइए।
🕊️ शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।



