दीदी की दुकान को यूनिसेफ ने अपनी वेबसाइट पर किया लांच
जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में आयोजित सामुदायिक सहभागिता बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

नवनीत अग्रवाल
गजरौला। महिला सशक्तिकरण की दिशा में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा गजरौला से शुरू किए गए फ्रेशर प्रोजेक्ट दीदी की दुकान को यूनिसेफ ने अपनी वेबसाइट पर लांच किया है। यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्व में इस प्रोजेक्ट को स्वीकार करना एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए सीएसआर विंग बधाई की पात्र है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, और समाजसेवा के क्षेत्र में जुबिलेंट की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी।
यूनिट हेड ने प्रबुद्धजनों संग किया दीप प्रज्जवल-
शनिवार को जुबिलेंट के आफीसर्स क्लब में आयोजित बैठक का शुभारंभ यूनिट हेड विनोद झा ने आमंत्रित प्रबुद्धजनों के संग दीप प्रज्जवलित करके किया। मोहल्ला नाईपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। यूनिट हेड ने कंपनी द्वारा सीएसआर के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार जानकारी दी। बताया कि जुबिलेंट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार आदि के क्षेत्र में सतत कार्य कर रही है।
दीदी की दुकान ने बढ़ाया जुबिलेंट का मान-

जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि गजरौला से शुरू किया गया फ्रेशर प्रोजेक्ट दीदी की दुकान आज पूरे विश्व में सुर्खियों में है। इसके तहत 200 दुकानें खोली जानी हैं। अभी 100 दुकानें खोली जा चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह जुबिलेंट का बड़ा प्रयास है। जिसे यूनिसेफ ने भी महत्ता दी है। इस प्रोजेक्ट से जुड़कर महिलाएं स्वाबलंबी बन रही हैं और घर में ही दीदी की दुकान खोलकर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं।
ओपन सेशन में दिए सुझाव-

ओपन सेशन में शिक्षक भारतभूषण अग्रवाल ने इंटर कालेजों में आपदा प्रबंधन के उपायों के लिए कार्यक्रम करने का सुझाव दिया। वहीं रिटायर्ड एडीओ खड़ग सिंह ने पशुओं में होने वाले थनैला आदि रोगों की रोकथाम के लिए गांवों में जाने वाले पशु मित्रों को दवाएं मुहैया कराने का सुझाव दिया। निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि सीएसआर टीम शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कंपनी को लेकर अफवाहों से भी सावधान रहने को कहा। बताया कि कंपनी सेफ्टी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
पशुपालकों को भी निलेगा लाभ-

सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विशाल गौरव ने बताया कि जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से पशु मित्रों को प्रशिक्षण देने की शुरूआत की जाएगी। इससे पशुपालकों को काफी फायदा पहुंचेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया-

मेडिकल हेड डा, सुजिंदर फोगाट ने कंपनी की स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के मोहल्ला नाईपुरा में रामधर्मकांटा के पास स्थित मेडिकल सेंटर पर कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिदिन शैड्यूल के तहत मौजूद रहते हैं। जुबिलेंट की चिकित्सीय सेवाओं का लाभ हर वर्ग के लोग उठा रहे हैं।
आग लगाकर बुझाने का प्रदर्शन-

कार्यक्रम के अंत में कंपनी के फायर सेफ्टी विभाग ने आग लगाकर उसे बुझाने का प्रदर्शन किया। बैठक में आमंत्रित लोगों ने कंपनी की समाजसेवा की प्रशंसा भी की। संचालन तिगरिया खादर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक डा. पृथी सिंह ने किया।

ये लोग रहे मौजूद-

इस मौके पर सेफ्टी हेड रबिंद्र झा, प्रताप महापात्र, पुनीत तिवारी, अनुपम सिंह, कृपाल सिंह, गिरिराज सिंह, भूरे खां, तेजवीर सिंह अलूना, रामवीर गूर्जर, रविराज सिंह, नवीन गर्ग, हाजी अब्दुल सलाम, श्यौनाथ सिंह प्रजापति. देवेंद्र पाल शर्मा, रमेश चंद्र प्रशांत,सभासद सुभाष सैनी, संजीव अग्रवाल, महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष विनीता गर्ग, ऋषिबाला अग्रवाल, रीता यादव आदि के साथ ही सीएसआर के चंदन प्रसाद, बूंदी सिंह, साजिद पाशा, नासिर खान, उस्मान, राहुल आदि मौजूद रहे।




