Uncategorizedअमरोहाउत्तरप्रदेश

कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला को बेस्ट अवार्ड से किया सम्मानित

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय मेरठ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता, विवि के कुलपति प्रो. केके सिंह तथा निद शक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरोहा के प्रभारी अधिकारी डॉ.एके मिश्र को ‘बेस्ट केवी. के. एक्सटेंशन इन्नोवेशन अवाड’ से सम्मानित किया गया कृषि मंत्री ने केवीके प्रभारी व स्टॉफ के प्रयास की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया।
यह सम्मान पिछले तीन वर्षों में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के नवाचारों, जागरूकता दर्शन, ट्रायल, प्रशिक्षण व अन्य कार्यों के लिये दिया जाता है। केव के के प्रभारी डॉ. एके मिश्र ने इस उपलब्धि को केन्द्र के सभी हैं। वैज्ञानिकों व स्टॉफ द्वारा संयुक्त रूप से किए गए प्रयास का प्रतिफल बताया। कहा कि क्षेत्र के किसानों द्वारा भी केन्द्र द्वारा की जाने वालीं गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं। वर्ष 2018 में हुई थी स्थापना, और दो वैज्ञानिक थे कार्यरतडॉ. एके मिश्र ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना जून 2018 में की गई थी, उस समय मात्र दो वैज्ञानिक यहां पर कार्यरत थे। उसके बाद 2022 में यहां पर वैज्ञानिकों की नियुक्ति की गई और यहां पर विभिन्न प्रकार के कार्यों को गति दी गई। किसानों को वैज्ञानिक विधि से फसलें उगाने के लिये प्रेरित किया गया। समय समय पर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। आज उसका ही यह परिणाम है कि कृषि विज्ञान केंद्र ने मात्र 5 वर्षों के अंदर इस उपलब्धि को प्राप्त किया। पुरस्कार ग्रहण समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र के पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ. अमित तोमर, फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक डॉ.हादी हुसैन खान, गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. प्राची पटेल, लेखाकार प्रवीण अग्रवाल एवं केंद्र के अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!