अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
महाराणा प्रताप की जयंती भव्यता के साथ मनाने पर की गई चर्चा

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद मेंअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य आयोजन करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अमरोहा के पदाधिकारियों की मीटिंग खुशहाल इंटर कॉलेज सेमला मैं आयोजित हुई। जिसमैं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने संगठन की मीटिंग समय-समय पर करने पर जोर दिया। साथ ही महाराणा प्रताप जयंती का भव्य आयोजन करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मनोज सिंह को जिला महामंत्री, मास्टर बृजपाल सिंह एवं रक्षपाल सिंह को जिला संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह चौहान, मनोज चौहा, सुनील चौहान, पवन चौहान, जागेस सिंह, मास्टर बृजपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, देवेंद्र चौहान सेमला, सुनील चौहान, जगवीर सिंह सेमला, सत्यपाल सिंह, संजय सिंह एवं अन्य राजपूत समाजसेवी उपस्थित रहे।



