Uncategorized
राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति से मिले, 25 को गजरौला आने का दिया निमंत्रण
श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति गजरौला के पदाधिकारी पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर

नवनीत अग्रवाल
हापुड़। श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति गजरौला के पदाधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

समिति अध्यक्ष डा.उत्तम प्रजापति ने उन्हें 26 जुलाई को गजरौला आने का निमंत्रण भी दिया। कहा कि 26 जुलाई 2026 को भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति, गजरौला जनपद अमरोहा द्वारा भव्य जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अंजू प्रजापति ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सहभागिता का सकारात्मक आश्वासन दिया। समिति की ओर से बताया गया कि महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री गणों को स्वयं उपस्थित होकर निमंत्रण पत्र भेंट किया जा चुका है।

इस अवसर पर नरेश प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, मनोज प्रजापति, रिंकू प्रजापति, मोहित प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, मनोज प्रजापति , विजय प्रजापति, विजयपाल, योगेश, पतराम सिंह प्रजापति आदि उपस्थित रहे।



