अमरोहाउत्तरप्रदेश
ऑल इंडिया सैनजी ट्रस्ट की दक्षिण भारत कार्यकारिणी का विस्तार
सातवें अधिवेशन की जोरों पर चल रही तैयारी

मनमोहन सिंह सैन
नई दिल्ली। आल इडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट नई दिल्ली का दक्षिण भारत में विस्तार किया गया। सिकंदराबाद (तेलंगाना ) में कैलाश राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवास स्थान पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने की तथा संचालन राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सेन ने किया। जिसमें तेलंगाना की पूरी कार्यकारिणी ने भाग लिया। इस मीटिंग में आन्ध्रा प्रदेश की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया । जिसमें नरेन्द्र राठौर को प्रदेश अध्यक्ष, सुरेन्द्र चौहान को प्रदेश सचिव, गोविंद खींची जी कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ट्रस्ट के 7 वें अधिवेशन के लिए एक अन्य ट्रस्ट के होटल जैसी बिल्डिंग देवांगा सतरम ओल्ड तिरूचिलू रोड में ठहरने की व्यव्स्था की गई है। अभी 50 ए सी रूम बुक किए गए हैं। खाने पीने तथा मीटिंग भी वही पर आयोजित होगी। चेन्नई पहुंचने के बाद सुरेश राठौर गौडाऊन स्टेट में उनके प्रतिष्ठान पर तमिल नाडू प्रदेश की मीटिंग आयोजित की । जिसकी अध्यक्षता शिवलाल आडावी प्रदेश अध्यक्ष तमिलनाडू ने की। बीस सदस्यो ने इस मीटिंग में भाग लिया। सभी ने ट्रस्ट की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए ट्रस्ट की कार्यशाली से प्रभावित होकर ट्रस्ट की सदस्यता ली तथा उसी समय ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर की सहमति से तत्काल तमिलनाडू शाखा का विस्तार किया गया।
1, राजेन्द्र प्रसाद खींची जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यवसाय प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।
2. शिवलाल आडावी अध्यक्ष
3, बाबूलाल सैन कोषाध्यक्ष
4, मोतीलाल पवार सचिव
5, लक्ष्मण सोनगिरा उपाध्यक्ष
6, कांतिलाल सैन उपाध्यक्ष सभी को मनोनीत किया गया । बाकी और भी शाखाओं.का विस्तार अधिवेशन में किया जाएगा।आल इन्डिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा सभी सभी को ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्र सेवा करने तथा ट्रस्ट के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई।




