तिरुपति बालाजी में होगा ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट का सातवां अधिवेशन
जूप एप पर हुई 316 वीं बैठक में बनाई रणनीति, एकजुटता पर दिया जोर

मनमोहन सिंह सैन
अमरोहा/नई दिल्ली। ऑल इंडिया संजी महासंघ ट्रस्ट का सातवां अधिवेशन तिरुपति बालाजी में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए रूपरेखा पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की गई।
रविवार को जूप एप पर ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 316 वीं बैठक कविवर त्रिलोकचंद की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन के संचालन में हुई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा कि हमारा जो समाज है वह चारों तरफ बिखरा हुआ है। इसे एक मंच पर आकर एक दूसरे की भाषा और संस्कृति को समझना होगा। इसीलिए ऑल इंडिया सेनजी महासंघ ट्रस्ट का सातवां अधिवेशन इस बार तिरुपति बालाजी में होगा। जिससे हम उत्तर भारत के लोग दक्षिण भारत की संस्कृति को भी जान सकें और उनकी अच्छी बातों को अपने में शामिल करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सहयोग कर सकें। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि आज हमारे समाज को कमजोर मानकर जगह-जगह उत्पीड़न किया जाता है। उसका जवाब एकजुट रहकर ही दिया जा सकता है। साथ ही सरकार से मांग है कि इस तरह के उत्पीड़न को रोकने के लिए उत्पीड़न करने वाले व्यक्तियों के साथ ही जो अधिकारी दबंगों का सहयोग करते हैं उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। कविवर त्रिलोकचंद तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने सैन स्तुतियां सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अधिवेशन का स्थान चयन करने के लिए राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राठौड़ तथा राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सेन, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष को तिरुपति बालाजी भेजने पर सहमति व्यक्त की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राठौड़, देवी प्रकाश सेन, बीपी सेन, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा अशोक, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र सेन शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार गवली, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम सेन, अमित ठाकुर, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर शरण सेन, बाबूलाल भाटी, पंकज सेन, पुखराज सेन, हरीश कुमार आदि ने भी विचार साझा किए।

एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट



