अमरोहाउत्तरप्रदेशबिजनौरमुरादाबादरामपुरसम्भल (भीम नगर)
बसपा में मुरादाबाद मंडल के प्रभारी बने गजरौला निवासी एड. देवेंद्र सिंह गुड्डू
पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद बधाईयां देने वालों का लगा तांता

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए गजरौला निवासी एड.देवेंद्र सिंह को मुरादाबाद मंडल का ‘मंडल प्रभारी’ मनोनीत किया है। पार्टी में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद उन्हें बधाईयों का तांता लगा है। शुक्रवार को मनोयन के बाद एड.देवेंद्र सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए वे पहले भी जुटे हुए थे और आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बताया कि उन्होंने गजरौला, धनौरा व अन्य स्थानों पर नगर पालिका परिषद के चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिये दिन रात प्रयास किया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुसार काम करते हुए जन जन तक पार्टी की नीतियों को लेकर जाएंगे। वहीं पार्टी में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद एड.देवेन्द्र सिंह को बधाईयों का तांता लगा है।



