अमरोहाउत्तरप्रदेशबिजनौरमुरादाबादरामपुरसम्भल (भीम नगर)हापुड़

नगर पालिका परिषद अमरोहा परिसर में बनेगी दो मंजिला आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण कर मानचित्र को देखकर कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। शहर के लोगों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका परिषद परिसर में शीघ्र ही दो मंजिला भव्य एवं आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने वहां का स्थलीय निरीक्षण कर मानचित्र को देखा और इसके आधार पर तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा चेयरपर्सन शशि जैन की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद अमरोहा में बनाई जाने वाली आधुनिक और डिजिटल लाइब्रेरी के दृष्टिगत मौके पर जाकर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं  को देखा गया ।जिलाधिकारी ने मानचित्र देखकर आधुनिक सुंदर और आकर्षक डिजटल लाइब्रेरी बनाए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्य योजना तैयार कर लिया जाए। लाइब्रेरी दो मंजिला बनाई जाएगी। जिसमें नीचे अखबार और मैगजीन पढ़ने की व्यवस्थाएं होंगी। ऊपरी मंजिल में  छात्र छात्राओं के अध्ययन के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी।  जिसमें बच्चे बैठकर विधिवत अध्ययन कर सकेंगे। बच्चों के अध्ययन के लिए कंप्यूटर की भी व्यवस्था कराई जाएगी। यहां पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर लगाए जाएंगे । जिलाधिकारी ने कहा कि लाइब्रेरी सभी व्यवस्थाओं से सुसज्जित होगी। लाइट, पानी, शौचालय, वैठने की उचित व्यवस्था होगी। जिला अधिकारी ने निर्देशित किया है कि लाइब्रेरी के लिए पार्किंग और आने जाने के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए । जिलाधिकारी ने कहा कि लाइब्रेरी बन जाने से जहां एक और छात्र छात्राएं बैठकर कंप्यूटर पर अध्ययन कर सकेंगे।वहीं वृद्ध व नगर पालिका में आने वाले नागरिक अखबार और मैगज़ीन पढ़ सकेंगे।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!