अमरोहाउत्तरप्रदेश
विधायक राजीव तरारा ने “गांव चलो अभियान” के तहत शाहपुर रझेड़ा में लगाई चौपाल
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में चल रहे हैं कार्यक्रम

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत धनौरा विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर मण्डल स्थित गांव शाहपुर रझेड़ा में विधायक राजीव तरारा ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई एवं जनसंपर्क किया।
उन्होंने केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि भाजपा सरकार का प्रत्येक कार्य जनता के हित और देश के समग्र विकास को समर्पित है।
विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सरकार ‘सरलीकरण, निस्तारण, समाधान एवं संतुष्टिकरण’ के मंत्र पर कार्य करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सतत क्रियाशील है।
उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ भारत मिशन को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कपिल भड़ाना, बूथ अध्यक्ष सतीश सैनी, अंकित सैनी , रवि, नरेंद्र चौधरी, नन्हे सैनी, मोमराज पाल, सतपाल, राधेश्याम, सतवीर सिंह, सतपाल पाल, ऋषिपाल चौधरी, शैंकी, सुशील, परवेन्द्र आदि भी मौजूद रहे।