
नवनीत अग्रवाल
गाजियाबाद। स्पा सेंटर की आड़ में प्रोस्टिट्यूशन के बड़े कारोबार का पुलिस ने खुलासा करते हुए सेंटर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया। वह युवतियों को नौकरी का झांसा देकर उन्हें ग्राहकों के सामने परोसती थी।
साहिबाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-4 स्थित लाजवंती प्लाजा में स्पा की आड़ में देह व्यापार धंधा होने की लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। बताते हैं कि वहां मेनगेट पर ताला लगाकर पीछे के गेट से ग्राहकों की एंट्री कराई जाती थी ताकि किसी को संदेह न हो। पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। एक मोबाइल, रजिस्टर, समेत अन्य सामग्री भी मौके से बरामद की गई। एसीपी इंदिरापुरम की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक इस संपा सेंटर में तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। बता दें कि कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में ब्लिस वेलनेस नाम से स्पा सेंटर है। इसमें देह व्यापार होने की पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्वत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापा मारा। जहां तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। पुलिस ने सेंटर की संचालिक दिल्ली की महिला को गिरफ्तार कर लिया। कौशांबी थाना पुलिस को पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि नौकरी के नाम पर उन्हें यहां बुलाया गया। जहां उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। लोक लिहाज के डर से वह किसी से कुछ नहीं कह पाईं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, क्यूआर कोर्ड समेत अन्य सामान बरामद किया। कौशांबी थाने में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



