अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

 विज्ञान को अपने जीवन में उतारकर शीर्ष की ओर बढ़ें – डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2025’’ पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में क्विज, पोस्टर मेकिंग, मॉडल प्रदर्शनी,संगोष्ठी समेत कईं प्रतियोगिताएं 

 

 

 

 

 

 

 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2025‘‘ पर चार दिनों से आयोजित प्रतियोगिताओ के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न वरिष्ठ वैज्ञानिको/ शिक्षाविदो ने विज्ञान को रटने के बजाए जीवन में आत्मसात करने पर बल देते हुए नवाचारो के साथ रिसर्च को बढावा देने का आह्वान किया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में ’’राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2025’’ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति डा. कृष्णकान्त दबे, कुलसचिव डा. पीयूष कुमार पाण्डे, डा. राजेश सिंह एवं डीन एप्लाईड साईन्स डा विश्वनाथ झा आदि  ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि आज विज्ञान एवं तकनीक के दम पर कई यूरोपीय देश दुनिया के सिरमौर बने बैठे हैं। हमे भी नयी शिक्षा निति के अनुरूप विज्ञान को रटने के बजाए आत्मसात करने की आवश्यकता है। हमें विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा को नवाचार, संस्कार एवं रोजगार से जोड़ना होगा।

प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि वेंक्टेश्वरा ने विज्ञान में शोध एवं अनुसंधान को बढावा दने के लिए अभी तक दुनिया के सौ से अधिक ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों/ संस्थानो के साथ ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’ कर चुका है। हम रिसर्च को बढावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’’ पर संस्थान के छात्र-छात्राओ ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। समापन पर संस्थान प्रबन्धन ने विजेता छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डा. विश्वनाथ झा, डायरेक्टर डीन अकेडमिक अफेर्स डा. राजेश सिंह, डा. सीपी सिंह, डा. शहजादी खातून, डा. आशुतोष सिंह, डा. ओम प्रकाश गोसाई, डा. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डा. राजवर्धन, डा. सर्वनन्द साहू, डा. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डा. एलएस रावत, रीना जोशी, डा. श्रीराम गुप्ता, डा. स्नेहलता एवं डा. परमजीत कौर मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!